लाइव न्यूज़ :

मजदूरों के लिए चलाई जा रही 62 ट्रेनों से अब तक यात्रा कर चुके हैं 70 हजार लोग, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

By सुमित राय | Updated: May 5, 2020 17:10 IST

देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों से अब तक 70 हजार लोग यात्रा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवासी मजदूरों के लिए अब तक चलाई गईं 62 विशेष ट्रेनों से करीब 70,000 लोगों ने यात्रा की।गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ऐसी ही 13 और ट्रेन मंगलवार को चलाए जाने की उम्मीद है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और ऐसे में देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रही ट्रेनों से अब तक करीब 70 हजार लोग यात्रा कर चुके हैं। गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 62 विशेष ट्रेने चलाई जा चुकी हैं।

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने बताया, "प्रवासी मजदूरों के लिए अब तक चलाई गईं 62 विशेष ट्रेनों से करीब 70,000 लोगों ने यात्रा की, ऐसी ही 13 और ट्रेन मंगलवार को चलाए जाने की उम्मीद है।"

संयुक्त सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि भारत वापस आने वाले विशेष विमानों में सवार होने वाले लोगों को सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने साफ किया कि ऐसे यात्रियों की जांच की जाएगी और उन्हें 14 दिन के पृथक-वास में रहना होगा। साथ ही उन्हें पृथक-वास की सुविधा का भुगतान भी करना होगा।

46 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 46433 लोग संक्रमित हो चुक हैं, जिनमें से 1568 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से अब तक पूरे देश में 12726 ठीक भी हुए है, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अब देश में 32138 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

कोरोना वायरस से महाराष्ट्र है सबसे ज्यादा प्रभावित

देशभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है और राज्य में अब तक 14541 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 583 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 2465 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक भी हुए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है, जहां 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं