लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: संसद में मोदी के निशाने पर रही कांग्रेस, पीएम ने रोजगार पर कुछ नहीं बोला, ट्रंप को मिली बड़ी राहत

By भाषा | Updated: February 6, 2020 20:13 IST

राष्ट्रपति के अभिभाषण को 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के मंत्र को लेकर सरकार समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है।

Open in App

देशभर में सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस एवं वाम दलों पर लोगों को धरनास्थल पर उकसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के नाम पर दिल्ली और देश में क्या हो रहा है, वह पूरा देश देख रहा है और देश की चुप्पी कभी न कभी रंग लायेगी।

‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’: राष्ट्रपति के अभिभाषण को 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के मंत्र को लेकर सरकार समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है।

प्रधानमंत्री ने रोजगार पर कुछ नहीं बोला: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य के बाद गुरुवार को आरोप लगाया कि मोदी ने देश के सामने खड़ी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी के बारे में कोई बात नहीं की और सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश की।

रेपो दर 5.15 प्रतिशत पर यथावत: रिजर्व बैंक ने अनिश्चित वैश्विक माहौल और घरेलू बाजार में मुद्रास्फीति तेज होने तथा बजट में राजकोषीय घाटे का अनुमान बढ़ाये जाने के बीच बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो दर 5.15 प्रतिशत के स्तार ही बनाए रखने का निर्णय किया।

ट्रम्प महाभियोग के सभी आरोपों से बरी वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पद के दुरुपयोग और कांग्रेस (संसद) की कार्रवाई बाधित करने के आरोपों से बुधवार को बरी कर दिया।

सबरीमला सुरक्षित: कानून के सवालों को पुनरीक्षा के अधिकार के तहत वृहद पीठ को भेजने के मामले में फैसला सुरक्षित नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय की नौ न्यायाधीशों की एक संविधान पीठ ने बृहस्पतिवार को इस विधिक मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया कि क्या शीर्ष अदालत अपने पुनरीक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कानून के सवालों को एक वृहद पीठ को भेज सकती है।

भाजपा में कोई मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को कहा कि भाजपा में कोई भी मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है।

एमईए चीन से 640 लोगों को निकाला: विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से 640 भारतीयों को निकाला है और जटिल अभियान को बीजिंग की मदद से चलाया गया।

शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना: शिवसेना ने राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा करने के समय को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति की उम्मीद नहीं थी लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसकी ‘‘नींव’’ रखी जा चुकी है।

भारतीय महिला टीम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के अहम लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा ।

इमामी समूह अपना सीमेंट कारोबार नुवोको विस्तार को बेचेगा: इमामी समूह ने अपने सीमेंट कारोबार में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा समूह की नुवोको विस्टाज़ कॉरपोरेशन लि. को बेचने के लिये समझौता किया है। यह सौदा 5,500 करोड़ रुपये का है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसडोनाल्ड ट्रंपबिज़नेसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां