लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 670 नये मामले, राज्य में कुल आंकड़ा पहुंचा 82363

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2020 20:44 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौतों के साथ राज्य में मंगलवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 1062 हो गयी। वहीं, राज्य में 670 नये संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में पिछले तीन दिनों में 1400 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी हैकोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश आंकड़ा बढ़कर 82363 हो गया है।

जयपुर: राजस्थान में पिछले तीन दिनों में 1400 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ांे के अनुसार प्रदेष में मिले 645 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश आंकड़ा बढ़कर 82363 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 108 मामले कोटा में सामने आए।

वहीं, जयपुर में 90, जोधपुर में 61, अलवर में 57, धौलपुर और बूंदी में 37-37, भीलवाड़ा मे 35, बांसवाड़ा में 26, पाली में 25, झुंझुनू में 22, झालावाड़ और बारां में 21-21, अजमेर में 20, बीकानेर में 17, राजसमंद और नगाौर में 14-14, उदयपुर में 13, चित्तौड़गढ़ में 11, डूंगरपुर में 10, सीकर में 9, बाड़मेर और भरतपुर में 8-8 और सवाई माधोपुर में 6 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेष में बढ़कर अब 1062 हो गई है। रविवार को भी प्रदेष में रिकाॅर्ड 1466 नये कोरोना मरीज मिले थे।

राजस्थान में हो चुकी है कोरोना के 23 लाख 14 हजार से अधिक सैंपलों की जांच

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 23 लाख 14 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 82363 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 66929 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1064 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे मंे अब राजस्थान में कुल 14372 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 12230 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में जयपुर में 10883 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7732, कोटा में 5474, बीकानेर में 4459, अजमेर में 4181, पाली में 4041, भरतपुर में 3684, सीकर में 2601, उदयपुर में 2431, नागौर में 2418, धौलपुर में 2249, बाड़मेर में 2236, भीलवाड़ा में 2189, झालावाड़ में 1474, जालौर में 1358, सिरोही में 1312, राजसमंद में 1163, झुंझुनूं में 1050 और डूंगरपुर में 1046 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।

जानें क्या राजस्थान के जिलों का हाल 

वहीं, चूरू में 959, चित्तौड़गढ़ में 859, श्रीगंगानगर में 664, टोंक में 652, दौसा में 595, करौली में 594, बांसवाड़ा में 579, बारां में 578, बूंदी में 574, सवाई माधोपुर में 508, प्रतापगढ़ में 483, हनुमानगढ़ में 426 और जैसलमेर में 407 (इनमें 14 ईरान से आए) कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 1062 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 277 मरीजों की मौत हुई।

इसके अलावा जोधपुर में 99, बीकानेर में 75, कोटा में 73, भरतपुर में 69, अजमेर में 73, पाली में 44, नागौर में 43, उदयपुर में 28, अलवर में 24, धौलपुर में 21, बाड़मेर में 18, सीकर में 18, राजसमंद में 14, भीलवाड़ा में 14, सवाई माधोपुर में 13, बारां में 12, टोंक में 12, जालौर में 12, डूंगरपुर में 11, सिरोही में 11, श्रीगंगानगर में 8, करौली में 7, झुंझुनूं में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़ में 6, चूरू और दौसा में 5-5, बांसवाड़ा में 4, बूंदी में 4, जैसलमेर में 4, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया