कोविड-19 के महाराष्ट्र में 6,388 और गुजरात में 17 नए मामले

By भाषा | Published: August 12, 2021 10:09 PM2021-08-12T22:09:04+5:302021-08-12T22:09:04+5:30

6,388 new cases of Kovid-19 in Maharashtra and 17 in Gujarat | कोविड-19 के महाराष्ट्र में 6,388 और गुजरात में 17 नए मामले

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 6,388 और गुजरात में 17 नए मामले

मुंबई/अहमदाबाद, 12 अगस्त कोविड-19 के महाराष्ट्र में 6,388 और गुजरात में 17 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

महाराष्ट्र में संक्रमण के 6,388 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,75,390 हो गई। वहीं 208 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,34,572 हो गई। राज्य में चार दिन के अंतराल के बाद संक्रमण के नए मामले 6,000 से ज्यादा सामने आए हैं। वहीं 31 जुलाई के बाद से पहली बार मृतकों की संख्या 200 के पार हो गई।

राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 5,560 नए मामले सामने आए थे और 163 मरीजों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 8,390 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 61,75,010 हो गई।

महाराष्ट्र में अब 62,351 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई में कोविड-19 के 281 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पुणे शहर से संक्रमण के 313 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,118 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार शाम में जारी विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली।

विज्ञप्ति में बताया गया कि दिन में राजकोट में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,078 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 28 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,14,858 हो गई। गुजरात में अब 182 मरीजों का उपचार चल रहा है।

केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक मामला सामने आया है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,627 हो गई। अधिकारियों की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां अब पांच मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6,388 new cases of Kovid-19 in Maharashtra and 17 in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे