लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 6,116 नए मामले, सात और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल ओडिशा में कोविड-19 के 6,6116 नए मामले आने के साथ रविवार तक प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,07,457 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में सात कोविड-19 मरीजों की मौत होने से राज्य में अब तक महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,988 हो गई है।

अधिकारी के मुताबिक रविवार लगातार तीसरा दिन रहा जब राज्य में 6000 से अधिक नए मामले आए।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 3,546 संक्रमित पृथकवास केंद्रों के हैं जबकि बाकी 2,570 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान सामने आए।

खुर्दा जिला जिसमें राज्य की राजधानी भुवनेश्वर आता है, कुल 875 नए मामले आए। इसके अलावा सुंदरगढ़ और नौपाड़ा में क्रमश: 785 और 430 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में सात लोगों की मौत हुई है जिनमें रायगढ़ में दो और गंजम-कालाहांडी-खुर्दा-पुरी-सुंदरगढ़ में एक-एक मौत शामिल है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 45,949 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 3,59,467 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी के मुताबिक 12 जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक है।

इस बीच, रविवार को ओडिशा में सप्ताहांत लॉकडाउन का दूसरा दिन रहा।

पुलिस उपायुक्त एसके प्रियदर्शी ने बताया कि भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत रहने वाले लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं और संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में बाहर नहीं निकल रहे हैं।

पुलिस ने हालांकि, बताया कि शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 19 लोगों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए हैं, 200 वाहनों की जब्ती की गई है और 16,05,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र