लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक CM येदियुरप्पा और उनकी बेटी के बाद उनके छह कर्मचारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 13:41 IST

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ‘‘ठीक हैं’’ और ‘‘नैदानिक तौर पर स्थिर’’ हैं। अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई। मणिपाल अस्पताल में चिकित्सकों का दल 78 वर्षीय नेता के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी के बाद अब उनके 6 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।येदियुरप्पा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके स्टाफ के सैंपल लिए गए थे।

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी के बाद अब उनके 6 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को सीएम येदियुरप्पा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके स्टाफ के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 6 पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि सीएम की बेटी पद्मावती भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं तो वहीं उनके बेटे विजेंद्र का टेस्ट निगेटिव आया है। मुख्यमंत्री का इलाज बेंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा है।  

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ‘‘ठीक हैं’’ और ‘‘नैदानिक तौर पर स्थिर’’ हैं। अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई। मणिपाल अस्पताल में चिकित्सकों का दल 78 वर्षीय नेता के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। अस्पताल ने मुख्यमंत्री के भर्ती होने के कुछ घंटों बाद, रविवार देर रात एक वक्तव्य जारी किया जिसमें बताया गया, ‘‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह ठीक हैं, नैदानिक रूप से स्थिर हैं और हमारी टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।’’

येदियुरप्पा ने रविवार को स्वयं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के अनुसार एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। हाल ही में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे सचेत रहें और स्वयं ही पृथक-वास में चले जाएं।’’ कुछ सप्ताह पहले उनके स्टाफ के कुछ सदस्य संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद वह घर में पृथक-वास में थे। हालांकि तब कोविड-19 जांच की रिपोर्ट में वह स्वयं संक्रमित नहीं पाए गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी़ देवगौड़ा और विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सिद्धरमैया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं बी.एस. येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के साथ काम पर लौटने की कामना करता हूं।” येदियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल के चौथे सदस्य हैं। उनसे पहले वन मंत्री आनंद सिंह, पर्यटन मंत्री सी.टी. रवि और कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल कोविड-19 से पीड़ित हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दो अगस्त की शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल 1,34,819 मामले थे जिनमें से 2,496 लोगों की मौत हो गई तथा 57,725 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी