लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: छह दिसंबर के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, विहिप मनाएगी शौर्य दिवस, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने की शांति बनाए रखने की अपील

By भाषा | Updated: December 5, 2018 18:56 IST

राम जन्मभूमि और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 25 कंपनी पुलिस एवं पीएसी स्थायी रूप से तैनात रहती है ताकि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आये ।

Open in App

अयोध्या (उप्र), पांच दिसंबर (भाषा) बाबरी मस्जिद विध्वंस के कल 26 वर्ष पूरे होने को देखते हुए धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। राम जन्मभूमि के आसपास और हनुमानगढ़ी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं।

नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज स्थिति सामान्य नजर आयी। तीर्थयात्री हनुमानगढी के आसपास घूमते दिखे और दुकानें भी खुलीं ।

अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि हाल ही में विहिप की धर्म सभा के दौरान अयोध्या में शांति कायम रही। इस समय भी शांति है और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 25 कंपनी पुलिस एवं पीएसी स्थायी रूप से तैनात रहती है ताकि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आये ।

प्रसाद और भोजन की दुकानें सामान्य रूप से खुलीं और ग्राहकों की आवाजाही दिखी।

विहिप ने 25 नवंबर को यहां अयोध्या में धर्म सभा का आयोजन किया था। वह छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाएगी। नगर में 18 दिसंबर को गीता जयंती का भी कार्यक्रम है ।

विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि शौर्य दिवस पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा । अयोध्या में विहिप एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। हवन भी होगा और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सर्व बाधा मुक्ति हवन होगा ताकि हर तरह की बाधाओं से मुक्ति प्राप्त हो सके । शहादत देने वाले निर्दोष कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

शर्मा ने कहा कि नौ दिसंबर को दिल्ली में एक अन्य धर्म सभा होगी । इसमें पांच लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रयागराज में धर्म संसद होगी जिसमें देश भर के पांच हजार से अधिक साधु संत हिस्सा लेंगे । 

निर्मोही अखाडे़ के महंत रामदास ने बताया कि छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि इसी दिन राम जन्मभूमि को मुगल ढांचे से मुक्त कराया गया था ।

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने की शांति बनाए रखने की अपील

लखनऊ, पांच दिसंबर :भाषा: अयोध्या में मस्जिद गिराए जाने की 26 वीं बरसी पर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेज कर मांग करेगी कि अयोध्या में विवादित स्थान पर उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार यथास्थिति बनाये रखी जाये ।

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा 'पहले के सालों की तरह इस साल भी बरसी शांतिपूर्वक मनायी जानी चाहिये । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सभी जिलों के जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा और उनसे मांग की जायेगी कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार अयोध्या में यथास्थिति बनाये रखी जाये ।' 

उन्होंने कहा कि इसमें यह भी कहा जायेगा कि जो लोग माहौल खराब करें या भड़काऊ भाषण दें, उनके साथ कठोरता से निपटा जाये तथा अयोध्या में मुस्लिमों सहित सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इंतजाम किये जायें ।

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने लोगों से अपील की है कि वह शांत रहें और विवाद जल्द खत्म होने के लिये विशेष प्रार्थना सभायें करें ।

टॅग्स :अयोध्याबाबरी मस्जिद विवादराम जन्मभूमिराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं