लाइव न्यूज़ :

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 53.51 प्रतिशत मतदान : चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 94 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार को 53.51 प्रतिशत मतदान हुआ तथा कुछ स्थानों पर निर्धारित समय के बाद भी मतदान जारी रहने के कारण इसमें बढ़ोतरी की संभावना है ।

आयोग ने कहा कि दोनों चरणों को मिलाकर शाम पांच बजे तक 53.79 प्रतिशत मतदान हुआ है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि वर्ष 2015 में इन विधानसभा क्षेत्रों में 55.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिन के दूसरे चरण के अंतिम आंकड़ों को शामिल करने पर कुल मतदान प्रतिशत में इजाफे की संभावना है ।

निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने कहा, ‘‘महामारी के बीच देश में चुनाव हो रहा है, जो कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी कवायद है। पहले चरण में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत अच्छा रहा। आगे मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ और इस चरण में विश्वास का स्तर काफी बढ़ा है।’’

ये 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में पड़ते हैं|

दूसरे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद हो गया, उनमें विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (राघोपुर), उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव (हसनपुर), पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव (पटना साहिब)शामिल हैं।

इस चरण में कुल 1,463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनमें 146 महिला तथा एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं।

देश के 10 राज्यों में 54 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को उपचुनाव के बारे में आयोग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 71.99 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि गुजरात में 57.98 प्रतिशत, हरियाणा में 68 प्रतिशत और झारखंड में 62.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

ओडिशा में 68.08 प्रतिशत और मध्यप्रदेश में 66.57 प्रतिशत मतदान हुआ। नगालैंड में 83.69 प्रतिशत जबकि तेलंगाना में 81.44 प्रतिशत मतदान हुआ । उत्तरप्रदेश में 51.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग ने कहा कि आंकड़ें बदल रहे हैं और अगले कुछ घंटे में इसमें बदलाव होगा।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के अलावा गुजरात में आठ विधानसभा सीटों, उत्तरप्रदेश में सात, ओडिशा, नगालैंड, कर्नाटक और झारखंड में दो-दो सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान हुआ । छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट के लिए मतदान हुआ।

मणिपुर में विधानसभा की पांच सीटों और बिहार में लोकसभा की एक सीट के लिए सात नवंबर को उपचुनाव होगा ।

मध्यप्रदेश के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने कहा कि प्रवर्तन टीमों ने मध्यप्रदेश में 23.42 करोड़ रुपये की जब्ती की है।

उन्होंने मुरैना में गोलीबारी की एक घटना का हवाला दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और मतदान प्रभावित नहीं हुआ। भिंड में भी अज्ञात लोगों द्वारा हवा में गोली चलाने की घटना हुई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत