बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की गई जान, बढ़ सकती है मौतों की संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2022 01:21 PM2022-12-14T13:21:51+5:302022-12-14T13:21:51+5:30

बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 5 लोगों की मौत। कई लोग अब भी गंभीर रूप से बीमार।

5 Die After Consuming Suspected Toxic Liquor In Bihar | बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की गई जान, बढ़ सकती है मौतों की संख्या

बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की गई जान, बढ़ सकती है मौतों की संख्या

Highlightsबिहार में जहरीली शराब का कहर।5 लोगों की हुई मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या। पुलिस ने की मामले में कार्रवाई शुरू।

बिहार: जिस शहर में शराब बंद है, खबर उसी शहर की है। बिहार के सारण जिले में  जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से यह मौतें हुई हैं, लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि मसरख और सीमावर्ती इसुआपुर के डोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फिर एक-एक कर 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि कई लोग अब भी गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सदर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि गहराई से इस मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी ने सोमवार शाम में एक जगह पर शराब पी थी।  इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम को सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज छपरा में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि गहराई से इस मामले की जांच की जा रही है। 

बता दें इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से मौतों के मामले सामने आते रहे हैं। 5 अगस्त 2022 को बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हुई थी और 17 लोगों ने अपनी आंख की रोशनी को खो दी थी। वहीं 21 मार्च 2022 को बिहार के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई थी। 5 नवंबर 2021 में मुजफ्फरपुर के बेतिया में 8 और गोपालगंज में 16 लोगों की मौत हो गई। शराब से हो रही मौतों को लेकर कई सियासी पार्टियों ने शराबबंदी कानून के समीक्षा करने की मांग कर चुकी हैं।

Web Title: 5 Die After Consuming Suspected Toxic Liquor In Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे