लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के दो जिलों उधमपुर और गांदरबल में 4G इंटरनेट सेवा बहाल, 8 सितंबर तक रहेगी जारी

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2020 07:08 IST

जम्मू कश्मीर के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तेज गति वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं कश्मीर के गंदेरबल जिले और जम्मू क्षेत्र के उधमपुर में तत्काल प्रभाव से बहाल होंगी। इसमें कहा गया है कि आदेश अगले महीने आठ सितंबर तक वैध रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देश्मीर और जम्मू क्षेत्रों के एक-एक जिले में परीक्षण के आधार पर ‘‘4 जी मोबाइल इंटरनेट’’ सेवायें बहाल कर दी गई हैं।यह आदेश अगले महीने आठ सितंबर तक वैध रहेगा।

श्रीनगर: साल भर से अधिक समय बाद कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों के एक-एक जिले में परीक्षण के आधार पर ‘‘4 जी मोबाइल इंटरनेट’’ सेवायें बहाल कर दी गई हैं। रविवार को एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। कुछ ही दिन पहले, केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि एक विशेष समिति केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों के एक-एक जिले में परीक्षण के आधार पर 15 अगस्त के बाद इस सुविधा की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

जम्मू कश्मीर के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तेज गति वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं कश्मीर के गंदेरबल जिले और जम्मू क्षेत्र के उधमपुर में तत्काल प्रभाव से बहाल होंगी। इसमें कहा गया है कि आदेश अगले महीने आठ सितंबर तक वैध रहेगा।

पोस्टपेड ग्राहकों को मुहैया होगी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा

आदेश में कहा गया है कि हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा पोस्टपेड ग्राहकों को मुहैया होगी, जबकि प्रीपेड ग्राहक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही इस सेवा का लाभ उठा पाएंगे। केंद्र शासित प्रदेश के शेष हिस्से में सिर्फ 2 जी सेवाएं उपलब्ध हैं।

पिछले साल पांच अगस्त को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों --जम्मू कश्मीर और लद्दाख-- में विभाजित किये जाने की केंद्र की घोषणा के कुछ दिन पहले से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। बाद में कम गति वाली इंटरनेट सेवाएं चरणबद्ध तरीके से केंद्र शासित प्रदेश में बहाल की गई। 

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया था हलफनामाबता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से हाई स्पीड इंटरनेट सर्विसेज को बहाल करने की मांग की जा रही थी। इन सेवाओं को बहाल करने को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा भी दायर किया था। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि गांदरबल और उधमपुर में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस को ट्रायल बेसिस पर शुरू किया गया है और आने वाले वक्त में कुछ और जिलों में ऐसी सर्विसेज बहाल की जा सकती हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन