लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में 46,148 नए कोरोना केस, मौत की संख्या भी हजार से कम

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:43 IST

Coronavirus in India: देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.36 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।भारत ने टीके की अभी तक दी गई खुराक की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।

Coronavirus in India: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331 हो गई। वहीं, संक्रमण से 979 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,96,730 हो गई। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या देश में 76 दिन बाद इतनी कम रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,72,994 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.89 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 96.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,409 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,63,71,279 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,70,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.94 प्रतिशत है। यह पिछले 21 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.81 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 46वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,09,607 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

वहीं, पिछले साल संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 979 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 405 लोग, तमिलनाडु के 91 लोग, कर्नाटक के 89 लोग, उत्तर प्रदेश के 75 लोग और केरल के 62 लोग थे।मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,96,730 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,21,286 लोग , कर्नाटक के 34,743 लोग , तमिलनाडु के 32,290 लोग , दिल्ली के 24,965 लोग , उत्तर प्रदेश के 22,518 लोग , पश्चिम बंगाल के 17,612 लोग, पंजाब के 15,991 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,431 लोग थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है