महाराष्ट्र में विषाक्त भोजन का सेवन करने के बाद 45 लोग अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: August 17, 2021 06:43 PM2021-08-17T18:43:48+5:302021-08-17T18:43:48+5:30

45 people hospitalized after consuming food poisoning in Maharashtra | महाराष्ट्र में विषाक्त भोजन का सेवन करने के बाद 45 लोग अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र में विषाक्त भोजन का सेवन करने के बाद 45 लोग अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एक गांव में कथित रूप से विषाक्त भोजन का सेवन करने के बाद कम से कम 45 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अरनी तहसील के अंजिनाइक गांव के निवासियों ने सोमवार को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद भोजन किया, जिसके बाद उन्होंने पेट दर्द, दस्त और उल्टी की शिकायत की। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित ग्रामीणों को भम्बोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर कुछ की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रामीण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला और एक बच्चे को यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 45 people hospitalized after consuming food poisoning in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे