मप्र: सरकारी स्कूल में आयरन की गोलियां खाने से 41 छात्र-छात्राओं की बिगड़ी हालत, कई बच्चों को आई चक्कर-उल्टी

By भाषा | Published: February 15, 2023 07:41 AM2023-02-15T07:41:43+5:302023-02-15T07:49:54+5:30

मामले में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रदीप मोजेफ ने बताया है कि ‘‘कुल 41 बच्चों को स्कूल में गोलियां की दी गई थीं। इनको खाने से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हुई। इनमें पांच-छह बच्चों को तकलीफ ज्यादा है। बाकी सभी ठीक हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।’’

41 students fall ill after consuming iron pills in MP burhanpur dist govt school many children got dizzy vomited | मप्र: सरकारी स्कूल में आयरन की गोलियां खाने से 41 छात्र-छात्राओं की बिगड़ी हालत, कई बच्चों को आई चक्कर-उल्टी

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsमध्यप्रदेश के एक सरकारी स्कूल में आयरन की गोलियां खाने से 41 बच्चों की तबियत बिगड़ गई है। इन में से कई बच्चों ने चक्कर आने और उल्टी होने की भी शिकायत की है। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का कहना है कि केवल कुछ ही बच्चों को ज्यादा तकलीफ है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को दी गईं आयरन की गोलियां खाने से 41 छात्र-छात्राओं की तबियत खराब हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यह घटना बुरहानपुर जिले के ग्राम अभाड़ा की शासकीय माध्यमिक स्कूल में हुई है। 

गोलियां खाने से कुछ बच्चों को चक्कर और उल्टी भी हुई है

अधिकारियों के अनुसार, यह गोलियां 6वीं, 7 वीं और 8वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई थीं। गोली खाने के बाद 41 बच्चों की तबियत बिगड़ गई और वे पेट दर्द से परेशान होने लगे। कुछ बच्चों को चक्कर आने के साथ उल्टी भी हुई है। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत की है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रदीप मोजेफ ने बताया है कि ‘‘कुल 41 बच्चों को स्कूल में गोलियां की दी गई थीं। इनको खाने से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हुई। इनमें पांच-छह बच्चों को तकलीफ ज्यादा है। बाकी सभी ठीक हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।’’ 
 

Web Title: 41 students fall ill after consuming iron pills in MP burhanpur dist govt school many children got dizzy vomited

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Madhya Pradesh