लाइव न्यूज़ :

Air Pollution Delhi: दिल्ली-एनसीआर के 40% से अधिक निवासी शहर छोड़ कहीं और बसना चाहते हैं

By भाषा | Updated: November 3, 2019 14:07 IST

सर्वेक्षण के अनुसार 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं

Open in App
ठळक मुद्देकेवल चौदह प्रतिशत निवासियों का मानना है कि प्रदूषण से उनकी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। रविवार की सुबह हल्की बारिश होने के बावजूद दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ रहा।

एक नए सर्वेक्षण के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के चालीस प्रतिशत से अधिक निवासी शहर छोड़ कर कहीं और बसना चाहते हैं जबकि सोलह प्रतिशत निवासियों ने इस दौरान शहर से बाहर घूमने की इच्छा प्रकट की।

दिल्ली और एनसीआर के सत्रह हजार निवासियों पर किए गए सर्वेक्षण में यह सामने आया कि तेरह प्रतिशत लोग यह मानते हैं कि उनके पास प्रदूषण को झेलने के अतिरिक्त और कोई चारा नहीं है। ऑनलाइन संस्था ‘लोकल सर्कल’ द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि चालीस प्रतिशत लोग दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र छोड़कर कहीं और बसना चाहते हैं जबकि 31 प्रतिशत निवासी यहीं रहकर प्रदूषण से बचाव के उपाय (मास्क,पौधे इत्यादि) अपनाना चाहते हैं।

सर्वेक्षण में पाया गया कि सोलह प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे स्थायी तौर पर दिल्ली में ही निवास करेंगे लेकिन प्रदूषण अधिक होने के दौरान कहीं बाहर घूमना चाहेंगे। जबकि तेरह प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनके पास प्रदूषण को झेलने के अलावा कोई चारा नहीं है। निवासियों से पूछे जाने पर तेरह प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार के एक या एक से अधिक सदस्य अस्पताल गया था जबकि 29 प्रतिशत लोगों की प्रतिक्रिया थी कि उन्होंने डॉक्टर को दिखाया है।

सर्वेक्षण के अनुसार 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं लेकिन उन्होंने किसी डॉक्टर या अस्पताल में जाँच नहीं करवाई है। केवल चौदह प्रतिशत निवासियों का मानना है कि प्रदूषण से उनकी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। रविवार की सुबह हल्की बारिश होने के बावजूद दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ रहा।

पर्यावरण प्रदूषण (निवारण एवं नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली में शुक्रवार को जन स्वास्थ्य आपदा घोषित कर दी थी जिसके बाद राज्य सरकार ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। ईपीसीए ने दिल्ली-एनसीआर में पांच नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार की सम विषम योजना सोमवार से लागू होगी। 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणवायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया