लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में घुसे जैश के 4-5 आतंकी, राजधानी हाई अलर्ट पर, कई स्थानों पर छापेमारी, इलाकों में नाकेबंदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 16:24 IST

खुफिया जानकारी में बताया गया था कि एक आतंकी संगठन के तीन से चार सदस्यों के शहर में प्रवेश करने की आशंका है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गश्त तेज कर दी है और कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ खुफिया सूचना मिलने के बाद से शहर के कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है।आतंकवादी हमलों की आशंका के मद्देनजर श्रीनगर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ खुफिया सूचना मिलने के बाद से शहर के कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। खुफिया जानकारी में बताया गया था कि एक आतंकी संगठन के तीन से चार सदस्यों के शहर में प्रवेश करने की आशंका है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में गश्त तेज कर दी है और कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। 

आतंकवादी हमलों की आशंका के मद्देनजर श्रीनगर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और नये बंकर स्थापित किये गये है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना के शिविरों, सैन्य स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रमुख अस्पतालों, पुलिस प्रतिष्ठानों और श्रीनगर हवाई अड्डे के निकट नये बंकर बनाये गये है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ अति महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में एक बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पिछले दो दिनों में कई बैठकों की अध्यक्षता की थी जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा हमले की आशंका पर उनका ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि सैन्य शिविरों, सैन्य स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को सतर्क किया गया है और उन्हें पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ और सीआरपीएफ अधिकारियों ने अपने प्रतिष्ठानों विशेषकर शिविरों के आसपास सुरक्षा स्तर को भी बढ़ा दिया है। राज्य पुलिस ने सभी पुलिस थानों को भी सतर्क रहने को कहा है। इस तरह की खुफिया रिपोर्ट है कि शहर के साथ-साथ कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं।

इससे पहले अमेरिका भी भारत को आतंकी हमलों को लेकर अलर्ट कर चुका है। अमेरिका ने भी चेताया है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन भारत में हमला कर सकते हैं। अमेरिका का कहना है कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकी हमले कराए जा सकते हैं।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरदिल्लीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल