लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 38902 नए मामले, बीते 24 घंटे में 543 लोगों की मौत

By निखिल वर्मा | Updated: July 19, 2020 09:50 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 1.44 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस से 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस केसों की संख्या 25 हजार पार पहुंच गई है जबकि 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक तीन लाख से ज्यादा केस मिले हैं, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को देश में कोरोना वायरस के 38,902 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,77,618 पर पहुंच गई है वहीं मरने वालों की संख्या 26816 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 543 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 3,73,379 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 6,77,423 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर छह लाख से अधिक लोगों की मौत

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण विश्वभर में छह लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के शनिवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार मृतक संख्या के मामले में अमेरिका शीर्ष पर है।

अमेरिका में इस संक्रमण से 1,40,103 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद संक्रमण से ब्राजील में 78,772 और ब्रिटेन में 45,358 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में एक करोड़ 42 लाख लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हैं, जिनमें से 37 लाख लोग अमेरिका में है।

ब्राजील में 20 लाख और भारत में 10 लाख लोग संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर से संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 2,59,848 नए मामले दर्ज किए।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं