लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: 102 दिन बाद भारत में आए कोरोना के इतने केस, 24 घंटे में 37,566 नए मामले, 907 मरीज़ों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:50 IST

Coronavirus In India: मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.12 प्रतिशत है। यह पिछले 22 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है।नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.74 प्रतिशत हो गई है।

Coronavirus In India: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,566 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,03,16,897 हो गई। देश में 102 दिन बाद, महामारी के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं, लगातार दूसरे दिन संक्रमण से मौत के एक हजार से कम मामले सामने आए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 907 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,97,637 हो गई। पिछले 77 दिन में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,52,659 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.82 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.87 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 20,335 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,81,39,287 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,68,008 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 47वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,66,601 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया