लाइव न्यूज़ :

36 वर्षीय AIADMK के दलित विधायक ने पुजारी की 19 साल की बेटी से की शादी, हुआ विवाद

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2020 07:37 IST

प्रभु के माता-पिता भी एआईएडीएमके से जुड़े हैं। बाद में प्रभु ने इन अफवाहों का खंडन किया कि उन्होंने सौंदर्या का अपहरण कर जबरन शादी की हैं। उन्होंने सौंदर्या के माता-पिता को धमकी देने से भी इनकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देदलित विधायक ए प्रभु ने अपनी 19 साल की ब्राह्मण प्रेमिका से शादी कर ली। लड़की के पिता एस स्वामीनाथन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था।

चेन्नई: तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके (AIADMK) के दलित विधायक ए प्रभु (A Prabhu) ने अपनी 19 साल की ब्राह्मण प्रेमिका से शादी कर ली। शादी से नाराज एक स्थानीय मंदिर के पुजारी लड़की के पिता एस स्वामीनाथन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी और जिला पुलिस ने उनके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। कहा जाता है कि सौंदर्या अपने माता-पिता का घर छोड़कर निकल गई और शादी प्रभु के निवास पर हुई।

पिता स्वामिनाथन ने यह भी कहा कि उन्होंने जाति की वजह से शादी का विरोध नहीं किया बल्कि दूल्हा और दुल्हन की उम्र में जो अंतर है उसकी वजह से उन्हें आपत्ति है। वहीं, प्रभु के माता-पिता भी एआईएडीएमके से जुड़े हैं। बाद में प्रभु ने इन अफवाहों का खंडन किया कि उन्होंने सौंदर्या का अपहरण कर जबरन शादी की हैं। उन्होंने सौंदर्या के माता-पिता को धमकी देने से भी इनकार किया। प्रभु ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह और सौंदर्या प्यार में थे। एमएलए ए प्रभु ने पत्नी सौंदर्या के साथ वीडियो जारी कर पूरे मामले पर सफाई दी। 

प्रभु ने कहा कि उनका रिश्ता 4 माह पुराना है और अब उन्होंने शादी कर ली है। एमएलए ने दावा किया कि उसने लड़की के परिवार से शादी की इजाजत मांगी थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। उनके अनुसार, उनके परिवार ने औपचारिक रूप से स्वामीनाथन से शादी के लिए सहमति मांगी थी। हालांकि, स्वामीनाथन ने साफ मना कर दिया। प्रभु ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ सौंदर्या से शादी रचाई है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है