लाइव न्यूज़ :

माओवादियों की बैठक में शामिल नहीं होने पर 35 ग्रामीणों के साथ मारपीट

By भाषा | Updated: September 9, 2018 02:07 IST

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत फुलपाड़ गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को नक्सलियों की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

Open in App

रायपुर, नौ सितंबरः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की बैठक में शामिल होने से इनकार करने पर 35 ग्रामीणों के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत फुलपाड़ गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को नक्सलियों की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नक्सलियों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की जिसमें कम से कम 35 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 10 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि 16 लोगों को कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य ग्रामीण जो नक्सलियों की मारपीट में घायल हुए हैं, उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें भय है कि पुलिस की मदद लेने पर नक्सली उन्हें दंड देंगे।’’ घटना के बाद पुलिस का एक दल तीन एंबुलेंस के साथ शुक्रवार सुबह फुलपाड़ पहुंचा। 

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों के साथ मारपीट की यह घटना क्षेत्र में पहली बार हुई है और शायद अपने साथियों की गिरफ्तारी के कारण कुंठा में नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है।

टॅग्स :माओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों संग मुठभेड़, कई माओवादी ढेर

भारतबस्तर ऑपरेशन में मारे गए 25 माओवादी बसवराजू के सुरक्षा दल के थे सदस्य

भारतChhattisgarh: सुरक्षाबलों और पुलिस के ज्वॉइन ऑपरेशन में हुई गोलीबारी में 7 माओवादी ढेर, हथियार भी जब्त किए गए

भारतMaoist Link Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने नागपुर की जेल में बंद डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित 5 अन्य को बरी किया

बिहारबिहार-झारखंड में नक्सलियों के 7 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, हाथ लगे कई अहम दस्तावेज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो