लाइव न्यूज़ :

भाजपा राज्य अरुणाचल प्रदेश में बंद पड़े हैं 311 स्कूलः शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: January 9, 2020 18:04 IST

तेदिर ने वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य नबाम तुकी के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि इन स्कूलों में से अधिकतर सूदूर इलाकों में स्थित हैं और वहां सुविधाओं की कमी और लोगों के नगरों की ओर पलायन से कोई नामांकन नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार अपनी योजना के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है।उन्होंने यह भी कहा था कि इन बंद पड़े स्कूलों की संपत्ति का उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा। 

अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री तबा तेदिर ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि किसी बच्चे का दाखिला नहीं होने के कारण राज्य के 311 स्कूल बंद पड़े हैं।

तेदिर ने वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य नबाम तुकी के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि इन स्कूलों में से अधिकतर सूदूर इलाकों में स्थित हैं और वहां सुविधाओं की कमी और लोगों के नगरों की ओर पलायन से कोई नामांकन नहीं हुआ है। उन्होंने स्कूल शिक्षा संबंधी एकीकृत जिला सूचना (यू-डीआईएसई) के आधार पर कहा कि प्रदेश में कुल 1300 प्राथमिक, करीब 300 माध्यमिक और 68 उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपनी योजना के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है। पिछले साल तेदिर ने कहा था कि उनका विभाग खराब स्कूलों को बंद कर सुचारू रूप से चल रहे स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि इन बंद पड़े स्कूलों की संपत्ति का उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं