लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 31 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या हुई 548, जानें किस जिले में हैं कितने कोरोना मरीज

By सुमित राय | Updated: May 5, 2020 19:38 IST

हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 548 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे31 नए मामलों में 11 मामले गुरुग्राम से सामने आए है, जबकि झज्जर से 8 और सोनीपत से 5 पॉजिटिव मामले हैं।हरियाणा में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम (84), सोनीपत (78) और फरीदाबद (76) में आए हैं।

कोरोना वायरस का कहर हरियाणा में लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को राज्य में 31 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 548 हो गई है। 31 नए मामलों में 11 मामले गुरुग्राम से सामने आए है, जबकि झज्जर से 8 और सोनीपत से 5 पॉजिटिव मामले हैं।

हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "हरियाणा में आज कोरोना वायर के 31 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 548 हो गई है।"

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को दो लोग कोरोना से ठीक भी हुए और अब तक कुल 256 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि राज्य में 6 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हरियाणा में सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम (84) से सामने आए हैं। इसके बाद सोनीपत (78) और फरीदाबद (76) में कोरोना के पॉजिटिव केस हैं।

46 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 46711 लोग संक्रमित हो चुक हैं, जिनमें से 1583 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से अब तक पूरे देश में 13160 ठीक भी हुए है, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अब देश में 31967 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

पड़ोसी दिल्ली में आ चुके हैं 5 हजार के करीब मामले

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और यहां अब तक 4898 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 64 लोगों की जान गई है, जबकि 1431 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव