लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के स्कूल में 28 छात्रों समेत 31 कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:18 IST

Open in App

पुणे, 27 दिसंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के 28 और छात्रों तथा तीन कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद पिछले एक सप्ताह में इस संस्थान में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, संक्रमित छात्रों में से अधिकतर में कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

अहमदनगर जिले के पारनेर तहसील के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश लालगे ने कहा, “हमने कुछ छात्रों के नमूने फिर से जांच के लिए भेजे थे जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, क्योंकि उनमें (कोरोना वायरस संक्रमण) के लक्षण थे। पिछली रात, 19 छात्रों के नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई तथा आज 12 और नमूनों की जांच में संक्रमण पाया गया (इनमें से तीन कर्मचारियों के थे और अब कुल नए मामले 31 हो गए हैं।)”

अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने रविवार शाम को कहा कि स्कूल के परिसर को ‘निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत