रेलवे में 3,06,227 पद रिक्त, डेढ़ करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं ने रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवाओं में लॉग इन कियाः गोयल

By भाषा | Updated: December 13, 2019 16:06 IST2019-12-13T16:06:32+5:302019-12-13T16:06:32+5:30

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रेलवे में स्वीकृत पदों की संख्या 15,24,127 है जिनमें से 12,17,900 पद भरे हुए हैं और 3,06,227 पद रिक्त हैं। गोयल ने बताया कि 2.94 लाख रिक्तियों के लिए सात रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गई हैं और चार रोजगार अधिसूचनाओं के लिए भर्ती प्रकिया पूरी की जा रही है।

3,06,227 posts vacant in railway, more than 1.5 crore users logged in free wi-fi services at railway stations: Goyal | रेलवे में 3,06,227 पद रिक्त, डेढ़ करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं ने रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवाओं में लॉग इन कियाः गोयल

राजपत्रित पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग को 601 रिक्तियों के मांगपत्र भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टरों के 200 पद शामिल हैं।

Highlightsउन्होंने बताया कि जोनों और मंडलों में 90,890 व्यक्तियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है या जल्द ही करेंगे।गोयल ने इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले शेष 62,928 व्यक्तियों द्वारा कार्यभर ग्रहण किए जाने की संभावना जताई।

रेलवे में तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं जिनमें से 2.94 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेलवे में स्वीकृत पदों की संख्या 15,24,127 है जिनमें से 12,17,900 पद भरे हुए हैं और 3,06,227 पद रिक्त हैं। गोयल ने बताया कि 2.94 लाख रिक्तियों के लिए सात रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गई हैं और चार रोजगार अधिसूचनाओं के लिए भर्ती प्रकिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जोनों और मंडलों में 90,890 व्यक्तियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है या जल्द ही करेंगे। गोयल ने इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले शेष 62,928 व्यक्तियों द्वारा कार्यभर ग्रहण किए जाने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि अन्य तीन अधिसूचनाओं के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

रेल मंत्री के अनुसार, राजपत्रित पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग को 601 रिक्तियों के मांगपत्र भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टरों के 200 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया ‘‘2019-20 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों की संख्या करीब 47,000 और 2020-21 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों की संख्या लगभग 41,000 है। 

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर विस्तार जारी, हॉलीडे होम का प्रस्ताव नहीं : गोयल

अयोध्या आने वाले तीर्थ यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सरकार अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तार कर रही है और यहां अवसंरचना का विकास एवं साजसज्जा का कार्य प्रगति पर है। लेकिन फिलहाल अयोध्या में हॉलीडे होम का निर्माण करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवित्र स्थल पर पूजा अर्चना के लिए अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का विस्तार किए जाने का प्रस्ताव है।

गोयल ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं इसकी साजसज्जा के लिए स्वीकृत कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत नए स्टेशन के दो मंजिला भवन का विकास तथा मौजूदा परिपथ क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। गोयल के अनुसार, अन्य कार्यों में प्रतीक्षा लाउंज एवं विश्राम कक्ष, यात्रियों के लिए 6.10 मीटर चौड़ा ऊपरी पैदल पुल, शौचालयों, लिफ्टों, रैम्पों और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं आदि शामिल हैं। 

अक्तूबर 2019 में डेढ़ करोड़ उपयोगकर्ताओं ने रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवाओं में लॉग इन किया : गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अक्तूबर 2019 के दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं ने रेलवे स्टेशनों पर प्रदान की जाने वाली मुफ्त वाई-फाई सेवाओं में लॉग इन किया। गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय रेल में 6471 स्टेशनों पर वाई-फाई सेवाएं मुहैया कराने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 तक 5816 स्टेशनों में और मार्च 2021 तक शेष 655 स्टेशनों पर वाई-फाई सेवा मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। गोयल ने बताया ‘‘तीन दिसंबर 2019 तक 5491 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।’’

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2019 के दौरान कुल 1,51,45,433 उपयोगकर्ताओं ने भारतीय रेल के रेलवे स्टेशनों पर प्रदान की जाने वाली मुफ्त वाई-फाई सेवाओं में लॉग इन किया। एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में गोयल ने बताया कि रेल मंत्राालय के तहत आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम रेलटेल नि:शुल्क वाई-फाई सेवाएं उपलब्ध कर, रेलवे स्टेशनों को डिजिटल हब में बदल रहा है। गोयल ने बताया कि तीन दिसंबर 2019 तक 5491 स्टेशनों पर यह सुविधा कारपोरेट सामाजिक दायित्व या विभिन्न संगठनों द्वारा परोपकारी कोष और सरकारी निधियों के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। 

Web Title: 3,06,227 posts vacant in railway, more than 1.5 crore users logged in free wi-fi services at railway stations: Goyal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे