लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 305 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 27, 2020 04:24 IST

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,502 हो गई है, जबकि अब तक 43 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 4,944 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में रविवार को बीएसएफ के 12 जवानों सहित 305 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुईथ राज्य में संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़ कर 7,489 हो गई।

छत्तीसगढ़ में रविवार को बीएसएफ के 12 जवानों सहित 305 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके साथ राज्य में संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़ कर 7,489 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चार लोगों की संक्रमण से मौत होने की पुष्टि के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि 261 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नये मामलों में से 161 मामले रायपुर जिले से हैं, जबकि दुर्ग से 80, बिलासपुर से 18, बलोदाबाजार से 16, राजनंदगांव से 13, कांकेर से पांच और मुंगेली, सूरजपुर तथा कबीरधाम जिले से दो-दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि बालोद, बेमेतारा, महासमुंद, सुरगुजा, कोरिया और दंतेवाड़ा जिलों में एक-एक मामला सामने आया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्ग और कांकेर जिलों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 12 जवान भी संक्रमित हो गये हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,502 हो गई है, जबकि अब तक 43 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 4,944 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू