लाइव न्यूज़ :

बिहार में छठ के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 18 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2019 05:34 IST

पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर जिले के बड़गांव में रविवार सुबह काली मंदिर की दीवार गिरने से छठ पूजा देख रहीं दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हुए हैं। हसनपुर के थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि हादसा सुबह लगभग साढ़े छह बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालु सुबह का अर्घ्य देकर लौटने की तैयारी कर रहे थे।

Open in App

बिहार के विभिन्न इलाकों में रविवार को संपन्न छठ पूजा के दौरान दीवार गिरने, भगदड़ मचने और डूबने की अलग- अलग घटनाओं में 18 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो महिलाओं की मौत दीवार गिरने से, दो बच्चों की मौत भगदड़ में और 16 बच्चों सहित 26 लोगों की मौत विभिन्न जिलों में डूबने से हो गई।

पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर जिले के बड़गांव में रविवार सुबह काली मंदिर की दीवार गिरने से छठ पूजा देख रहीं दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हुए हैं। हसनपुर के थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि हादसा सुबह लगभग साढ़े छह बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालु सुबह का अर्घ्य देकर लौटने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे से अफरातफरी मच गई और बाद में मलबे से दो मृतकों सहित करीब छह महिलाओं को निकाला गया।

एक अन्य घटना में औरंगाबाद के देव ब्लॉक स्थित सूर्यकुंड के पास शनिवार शाम को छठ पर्व के दौरान मची भगदौड़ की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। औरंगाबाद के जिलाधिकारी राहुल रंजन माहीवाल ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान पटना निवासी सात वर्षीय बेबी और भोजपुर निवासी चार वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने स्वीकार किया कि स्थानीय प्रशासन की उम्मीदों से कहीं अधिक लोग देव स्थित सूर्य मंदिर छठ पूजा के लिए पहुंच गए जिसकी वजह से भगदड़ की स्थिति पैदा हुई। डूबने की घटनाओं में समस्तीपुर के खजुरी गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। इसकी जानकारी सरायरंजन के ब्लॉक विकास अधिकारी गंगासागर सिंह ने दी।

बेगूसराय जिले के अंतर्गत साहेबपुर कमाल और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई जबकि दो अन्य को घोताखोरों ने बचा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय जिले में शनिवार शाम चार लोगों की मौत डूबने से हुई जबकि एक अब भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि वैशाली, पूर्णिया और खगड़िया जिलों में छठ पूजा के दौरान 10 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि पूर्णिया, वैशाली और खगड़िया जिले में क्रमश: सात, छह और पांच लोगों की मौत हो गई। चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन रविवार सुबह गंगा एवं अन्य नदियों, तलाबों के किनारे लाखों व्रतियों की ओर से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में घाटों का निरीक्षण किया और सूर्य उपासना के इस पर्व पर लोगों को शुभकानाएं देने के साथ राज्य और देश में शांति, संपन्नता एवं विकास की कामना की। 

टॅग्स :छठ पूजाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत