लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 30 नये मामले

By भाषा | Updated: December 9, 2020 13:33 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ दिसंबर पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के 30 नये मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,339 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक 615 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार के हवाले से बताया गया कि पुडुचेरी के चार क्षेत्रों - पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में से किसी में संक्रमण से मौत का मामला नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 46 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की दर 1.45 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 97.36 प्रतिशत है।

अब तक 4.25 लाख नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 3.84 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

नये मामलों में पुडुचेरी क्षेत्र से 11 मामले, कराईकल से नौ और माहे से 10 मामले आए हैं।

निदेशक ने बताया कि यानम में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

कोविड-19 के 37,339 मामलों में से 370 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 36,354 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत