जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकी ढेर
By अनिल शर्मा | Published: December 20, 2022 08:15 AM2022-12-20T08:15:01+5:302022-12-20T08:19:19+5:30
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों को शोपियां के इस इलाके में आतंकियों के छीपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस के साथ सुरक्षाबल की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया: "मुठभेड़ शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में शुरू हुई है पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चे पर हैं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों को शोपियां के इस इलाके में आतंकियों के छीपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस के साथ सुरक्षाबल की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था जो बाद में एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करदी है और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।