लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई में सामने आए 29 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 690

By भाषा | Updated: April 5, 2020 17:53 IST

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में 56 संक्रमित ठीक होने के बाद घर लौट चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस से संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए थे जिनमें 17 अकेले पुणे से थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि नये मरीजों के सामने आने के साथ अकेले मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 406 हो गई है।मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमण के 29 मामले सामने आए हैं जिसके साथ राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 29 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 690 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि नये मरीजों के सामने आने के साथ अकेले मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 406 हो गई है। 

उन्होंने बताया, 'मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमण के 29 मामले सामने आए हैं जिसके साथ राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है।' टोपे ने बताया कि राज्य में 56 संक्रमित ठीक होने के बाद घर लौट चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से कोरोना वायरस से संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए थे जिनमें 17 अकेले पुणे से थे। 

इनके अलावा चार लोग पिम्परी चिंचवाड़ में, तीन लोग अहमदनगर में और दो लोग औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। महाराष्ट्र में शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 635 थी और 32 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां