लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 28,326 नए मामले, 260 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:23 IST

Corona Update: भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.90 प्रतिशत दर्ज की गई है जो बीते 27 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,46,918 हो गयी है।आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,034 की वृद्धि हुई है।ताजा अपडेट के मुताबिक देश में अभी तक कोविड-19 टीकों की 85.60 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 28,326 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,36,52,745 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 260 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,46,918 हो गयी है।

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,03,476 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.90 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.77 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,034 की वृद्धि हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 1.90 प्रतिशत दर्ज की गई जो बीते 27 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गयी। साप्ताहिक संक्रमण दर पिछले 93 दिन से तीन प्रतिशत से कम है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत

मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,29,02,351 हो गयी है और मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 85.60 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, जिन 260 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 120 लोगों की मौत केरल में और 58 की मौत महाराष्ट्र में हुई। अभी तक देश में इस महामारी से 4,46,918 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,38,834 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,717 की कर्नाटक, 35,476 की तमिलनाडु, 25,085 की दिल्ली, 24,438 की केरल, 22,890 की उत्तर प्रदेश और 18,727 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनापश्चिम बंगालकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां