लाइव न्यूज़ :

देश में 28 राज्यपाल, महिला गवर्नर टी. सौंदराजन सबसे कम आयु की, जानिए सबसे अधिक उम्र के कौन

By भाषा | Updated: September 10, 2019 17:18 IST

अधिकतर राज्यपालों की आयु 70 से 79 वर्ष के बीच है। 29 राज्यों के 28 राज्यपालों में से एक की आयु 60 वर्ष से कम है, सात की आयु 60वें दशक में, 14 की आयु 70वें दशक में है। छह राज्यपालों की आयु 80वें दशक में है। जगदीश मुखी की आयु 76 वर्ष है और वह असम के राज्यपाल हैं। वह मिजोरम के भी राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे19 पहली बार राज्यपाल बने हैं जबकि नौ अन्य राज्यों के राज्यपाल रहे हैं। इनमें से छह राज्यपाल महिला हैं।हरिचंदन का जन्म तीन अगस्त 1934 को हुआ था और वह अविभाजित आंध्र प्रदेश के 23वें राज्यपाल हैं।

तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाली टी. सौंदराजन की आयु राज्यों के राज्यपालों में सबसे कम है जबकि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी. बी. हरिचंदन (85) सबसे अधिक आयु के हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा एक सितम्बर को पांच नये राज्यपालों की नियुक्ति किये जाने के बाद राज्यपालों की औसत आयु 73 वर्ष है। 58 वर्षीय सौंदराजन तमिलनाडु की पूर्व भाजपा प्रमुख और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव थीं।

एक सितम्बर को राष्ट्रपति ने उन्हें तेलंगाना की दूसरी राज्यपाल नामित किया। तेलंगाना राज्य दो जून 2014 को बना था। इससे पहले पद पर ई एस एल नरसिम्हन थे। सौंदराजन एकमात्र राज्यपाल हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से कम है। दूसरे सबसे कम आयु के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं जिनकी आयु 60 वर्ष है। वह इस वर्ष जुलाई से गुजरात के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

अधिकतर राज्यपालों की आयु 70 से 79 वर्ष के बीच है। 29 राज्यों के 28 राज्यपालों में से एक की आयु 60 वर्ष से कम है, सात की आयु 60वें दशक में, 14 की आयु 70वें दशक में है। छह राज्यपालों की आयु 80वें दशक में है। जगदीश मुखी की आयु 76 वर्ष है और वह असम के राज्यपाल हैं। वह मिजोरम के भी राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) हैं।

इनमें से 19 पहली बार राज्यपाल बने हैं जबकि नौ अन्य राज्यों के राज्यपाल रहे हैं। इनमें से छह राज्यपाल महिला हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिचंदन का जन्म तीन अगस्त 1934 को हुआ था और वह अविभाजित आंध्र प्रदेश के 23वें राज्यपाल हैं।

वह वर्तमान में सबसे अधिक आयु के राज्यपाल हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (84) हरिचंदन के बाद दूसरे सबसे अधिक आयु के राज्यपाल है। उन्हें जुलाई में मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल थे। 

टॅग्स :भारत सरकाररामनाथ कोविंदमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव