26 अगस्त: समाज सेवा की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली मदर टेरेसा की जयंती, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Published: August 26, 2020 08:30 AM2020-08-26T08:30:07+5:302020-08-26T08:30:07+5:30

आज का इतिहास: 26 अगस्त 1910 को ही मदर टेरेसा का जन्म हुआ था। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

26 August in History Bharat Ratna Mother Teresa birth in year 1910 | 26 अगस्त: समाज सेवा की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली मदर टेरेसा की जयंती, पढ़ें आज का इतिहास

26 अगस्त: मदर टेरेसा की जयंती आज

Highlights26 अगस्त 2015 में अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या की गई थी। 26 अगस्त 1910 में भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का हुआ था जन्म।

नयी दिल्ली: बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिस दौर में मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं। 26 अगस्त 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। देश दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा निम्नलिखित है:

1303 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया।

1541 : तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।

1910 : भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म।

1914 : बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।

1982 : नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 : म्यांमार की अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।

2002 : दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 : पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2015 : अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या। 

Web Title: 26 August in History Bharat Ratna Mother Teresa birth in year 1910

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे