लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 256 नए मामले आए सामने; फरवरी मे सर्वाधिक नये मामले

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 256 नए मामले सामने आए, जो फरवरी में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। साथ ही, यहां इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई।

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

यह लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना वायरस के रोजाना मामले 200 या उसके पार चले गये हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 220 तथा बुधवार को 200 नए मामले आए थे । उससे पहले एक से लेकर 23 फरवरी तक रोजाना मामले 200 के नीचे रहे।

दिल्ली में 28 जनवरी को कोविड-19 के 199 नए मामले सामने आए थे।

सरकार द्वारा जारी किए गए नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, महानगर में शुक्रवार को 256 नये मामले सामने आने से संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 6,38,849 हो गया है। यहां फिलहाल संक्रमण दर 0.41 फीसद है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 62,768 जांच की गईं, जिसके बाद ये नए मामले सामने आए।

दिल्ली में 16 फरवरी को कोविड-19 के 94 नए मामले आए थे, जो नौ महीनों में सबसे कम है।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 1231 मरीज उपचाराधीन थे जबकि उसके पिछले दिन ऐसे मरीज 1169 थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत