इंडिया गेट पर 25 वर्षीय युवक ने किया आत्मदाह, 90 फीसदी तक झुलसाः पुलिस

By भाषा | Updated: December 18, 2019 20:41 IST2019-12-18T20:41:55+5:302019-12-18T20:41:55+5:30

पुलिस ने बताया कि युवक ने प्रदर्शनों के संबंध में आत्मदाह नहीं किया। उसकी पहचान कार्तिक माहेर के रूप में की गई है। पुलिस उपायुक्त एश सिंघल ने कहा, ‘‘उसके भाई ने हमें बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।’’ अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, माहेर की हालत गंभीर है।

25-year-old youth commits self-immolation at India Gate, scorching 90 percent: police | इंडिया गेट पर 25 वर्षीय युवक ने किया आत्मदाह, 90 फीसदी तक झुलसाः पुलिस

युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

Highlightsयह घटना इंडिया गेट मैदान में हुई जहां प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, माहेर की हालत गंभीर है।

दिल्ली में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगा ली और डॉक्टरों ने बताया कि वह 90 फीसदी तक झुलस गया है। यह घटना इंडिया गेट मैदान में हुई जहां प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि युवक ने प्रदर्शनों के संबंध में आत्मदाह नहीं किया। उसकी पहचान कार्तिक माहेर के रूप में की गई है। पुलिस उपायुक्त एश सिंघल ने कहा, ‘‘उसके भाई ने हमें बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।’’ अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, माहेर की हालत गंभीर है।

आरएमएल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा, ‘‘युवक करीब 90 फीसदी तक झुलस गया है और वह बेहोश है। उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया है और डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। उसकी हालत गंभीर है।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि माहेर के आत्मदाह करने की घटना का संबंध संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन से नहीं है। उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

Web Title: 25-year-old youth commits self-immolation at India Gate, scorching 90 percent: police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे