लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मध्य प्रदेश में कोरोना के 25 और मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 111

By भाषा | Updated: April 3, 2020 01:11 IST

प्रदेश में अब तक कुल 111 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों में 107 मरीज मध्य प्रदेश के हैं और चार तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं, जिनमें से तीन विदेश के हैं और एक ओडिशा का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए चार लोगों सहित मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को 25 मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रदेश में अब तक कुल 111 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए चार लोगों सहित मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को 25 मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

प्रदेश में अब तक कुल 111 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों में 107 मरीज मध्य प्रदेश के हैं और चार तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं, जिनमें से तीन विदेश के हैं और एक ओडिशा का रहने वाला है।

ये चारों लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मध्य प्रदेश में कोविड-19 से अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है। इनमें से पांच की मौत इंदौर में हुई है, जबकि उज्जैन में दो और खरगोन जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''प्रदेश में कोरोना वायरस से बृहस्पतिवार तक कुल 111 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 107 मध्य प्रदेश के निवासी हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 82 मरीज इंदौर के हैं। इनके अलावा जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी, मुरैना एवं ग्वालियर के दो-दो और खरगोन के एक व्यक्ति के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।''

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि संक्रमित पाये गये 30 मरीज अब ठीक हो गये हैं। एक और रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडियाभोपालइंदौरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो