गोवा में कोविड-19 के 240 नए मामले, पांच लोगों की मौत
By भाषा | Published: June 23, 2021 08:30 PM2021-06-23T20:30:58+5:302021-06-23T20:30:58+5:30
पणजी, 23 जून गोवा में कोविड-19 के 240 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1,65,197 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों से 390 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली है, जबकि एक दिन में पांच मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,149 और मृतकों की संख्या बढ़कर 3,013 हो गई।
उन्होंने बताया कि तटीय राज्य में अब 2,795 मरीजों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।