Top Evening News: सीएए के समर्थन रैली में भड़की हिंसा, भारत के मुसलमान अन्य देश से अधिक सुरक्षित, शाहीन बाग में फैलाया जा रहा है भ्रम

By भाषा | Published: January 23, 2020 07:32 PM2020-01-23T19:32:32+5:302020-01-23T19:32:32+5:30

भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शाहीन बाग ‘‘शेम बाग’’ बन गया है जहां संशोधित नागरिकता कानून के बारे में ‘‘बहुत बड़ा भ्रम’’ फैलाया जा रहा है।

23rd january Top Evening News: CAA's support rally, Muslims are safe in India confusion in Shaheen Bagh | Top Evening News: सीएए के समर्थन रैली में भड़की हिंसा, भारत के मुसलमान अन्य देश से अधिक सुरक्षित, शाहीन बाग में फैलाया जा रहा है भ्रम

File Photo

झारखंड के लोहरदगा जिले में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के समर्थन में निकाले गए विशाल जुलूस पर उपद्रवी तत्वों द्वारा गुरुवार को पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव के विरोध में लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ व आगजनी की जिस पर पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिये हवाई फायरिंग करनी पड़ी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत के मुसलमान विश्व में किसी अन्य स्थान से अधिक सुरक्षित हैं। भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि कश्मीर मामले पर किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है और बातचीत के लिये उपयुक्त माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

शाहीन बाग में सीएए को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम: भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शाहीन बाग ‘‘शेम बाग’’ बन गया है जहां संशोधित नागरिकता कानून के बारे में ‘‘बहुत बड़ा भ्रम’’ फैलाया जा रहा है।

कश्मीर में हालात भारत के आंतरिक मुद्दे हैं: भारत में ब्राजील के राजदूत एंड्रे अरान्हा कोरिया डो लागो ने बृहस्पतिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और कश्मीर में हालात भारत के आतंरिक मुद्दे हैं तथा गतिशील लोकतंत्र वाला देश इन ‘चुनौतियों’ का समाधान तलाश लेगा।

अल्पसंख्यक शिवसेना के खिलाफ नहीं: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों ने कहा था कि यदि उनकी पार्टी शिवसेना के साथ हाथ मिलाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन भाजपा को महाराष्ट्र में सत्ता से दूर रखा जाना चाहिए।

नीतीश ने पवन वर्मा पर प्रहार करते हुए कहा- जहां जाना है वहां जाएं कोई ऐतराज नहीं: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य पवन वर्मा को लिखे पत्र को सार्वजनिक किए जाने पर ऐतराज जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें जहां जाना है वहां जाएं, कोई ऐतराज नहीं।

असम में 644 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण: असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ गुरुवार को आत्मसमर्पण किया।

अदालत ने म्यामां को रोहिंग्या लोगों का जनसंहार रोकने का आदेश दिया: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने म्यामां को गुरुवार को आदेश दिया कि वह रोहिंग्या लोगों का जनसंहार रोकने के लिए अपनी शक्ति के अनुसार सभी कदम उठाए।

टी20 विश्व कप- 16 टीमों के आईसीसी क्वालीफायर से चार देश क्वालीफाई करेंगे: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरूवार को पुष्टि की कि भारत में 2021 में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 के लिये 16 टीमों में से चार देश क्वालीफाई करके पहुंचेंगे।

विश्व तीरंदाजी ने शर्तों के साथ भारत पर लगा प्रतिबंध हटाया: भारतीय तीरंदाजों की तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को उस समय बल मिला जब इस खेल की वैश्विक संस्था विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर गुरुवार को उस पर लगा निलंबन सशर्त हटा दिया।

टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू: टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम मानी जा रही पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शुक्रवार को आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया का सामना खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित न्यूजीलैंड टीम से होगा।

कश्मीर मुद्दे को लेकर तनाव से भारत के साथ व्यापार पर पड़ा असर: कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से दोनों देशों के मध्य व्यापार में काफी गिरावट आई है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने यह बात कही।

फिर से तेजी के रास्ते पर बढ़ने को तैयार भारतीय अर्थव्यवस्था: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से तेजी के रास्ते पर चलने को तैयार है। देश में निवेश करने को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह है। 

Web Title: 23rd january Top Evening News: CAA's support rally, Muslims are safe in India confusion in Shaheen Bagh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे