लाइव न्यूज़ :

Punjab Election: 22 किसान संगठनों ने मिलकर बनाई सियासी पार्टी 'संयुक्त समाज मोर्चा', राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2021 20:58 IST

पार्टी राज्य की सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बलबीर सिंह राजेवाल पार्टी के मुख्य चेहरा होंगे।   

Open in App
ठळक मुद्देबलबीर सिंह राजेवाल होंगे पार्टी का मुख्य चेहरा   पार्टी राज्य की सभी 117 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पंजाब के 22 अलग-अलग किसान संगठनों ने राजनितिक पार्टी का गठन किया है। इस पार्टी का नाम 'संयुक्त समाज मोर्चा' रखा गया है। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में किसानों की यह पार्टी चुनावी ताल ठोकेगी। पार्टी राज्य की सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बलबीर सिंह राजेवाल पार्टी के मुख्य चेहरा होंगे।   

बीते शुक्रवार मुल्लांपुर के गुरशरण कला भवन में 32 किसान जत्थेबंदियों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद पांच किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने साफ कर दिया कि 32 किसान यूनियन किसान संघर्ष के लिए एकजुट हैं। वहीं राजनीति करना और चुनाव लड़ना प्रत्येक यूनियन का अधिकार है। इस बारे में सबके अलग-अलग विचार हो सकते हैं। 32 में से 22 किसान संगठनों ने राज्य के विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

बता दें कि बलबीर सिंह राजेवाल निर्विवाद रूप से पंजाब के किसानों के बड़े नेता हैं और कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। किसान आंदोलन में पिछले एक साल से दिल्ली की सरहदों पर बैठकर केंद्र सरकार के साथ हर बातचीत में बलबीर सिंह राजेवाल शामिल रहे थे। इससे पहले उन्हें लेकर यह सियासी अफवाह फैल रही थी कि वे आम आदमी पार्टी से पंजाब चुनाव में सीएम का चेहरा हो सकते हैं। 

राजेवाल भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक नेताओं में से एक रहे हैं। खन्ना और समराला में उनका दबदबा रहा है। उनके शुरू से ही राजनीति में आने के कयास लगते रहे हैं, लेकिन अब वह पूरी तरह से राजनीति में आ गए हैं। बलबीर सिंह राजेवाल  मालवा कॉलेज की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं।

वहीं इससे पहले किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाई थी। चढ़ूनी गुट भी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने कर चुके हैं। उन्होंने पंजाब इकाई का अध्यक्ष अरशपाल सिंह को नियुक्त किया था। चढ़ूनी ने पंजाब में अफीम की खेती को वैध करने की भी पैरवी की थी। 

टॅग्स :Samyukta Kisan Morchaपंजाब विधानसभा चुनावबलबीर सिंह राजेवालBalbir Singh Rajewal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

कारोबारकृषि क्षेत्र में एआई की चुनौतियां भी कम नहीं 

कारोबारसीएम योगी बोले-जब तक किसान गरीब रहेगा तब तक भारत अमीर नहीं हो सकता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत