लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 212 नए मामले सामने आए, 25 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 212 नए मामले सामने आए तथा 25 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर गिरकर 0.27 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण से अब तक कुल 24,876 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 14,31,710 हो गई है।

बुधवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि 14 लाख से अधिक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले कुल 77,891 नमूनों की जांच की गई थी। दिल्ली में एक दिन पहले 3078 मरीज संक्रमण से उबरे जिसके बाद उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 2749 रह गई है।

उसमें कहा गया है कि घर में पृथक-वास में रहे लोगों की संख्या घटकर 781 हो गई है जो मंगलवार को 841 थी। वहीं निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या भी घटकर 6169 पर आ गई हो जो एक दिन पहले 6476 थी। गौरतलब है कि मंगलवार को 228 नए मामले आए थे और 12 संक्रमितों की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.32 फीसदी थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आठ मार्च को संक्रमण के 239 और नौ मार्च को 320 मामले आए थे। राष्ट्रीय राजधानी में तीन अप्रैल को 10 मौतें हुई थीं। दिल्ली में अप्रैल के आखिरी हफ्ते में संक्रमण दर 36 फीसदी पर पहुंच गई थी जो अब 0.27 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा