लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2077 नए मामले, 32 और मरीजों ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: September 7, 2020 19:45 IST

बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में विभिन्न प्रक्रिया से कुल 22,954 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है।बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,93,526 हो गई है। दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,599 पर पहुंच गई है।

नयी दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,077 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.93 लाख के ऊपर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 32 और मरीजों ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,599 पर पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में विभिन्न प्रक्रिया से कुल 22,954 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है।

वर्तमान में कोविड-19 के 20,543 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1,68,384 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,93,526 हो गई है।  

देश के इन 5 राज्यों में कोरोना संक्रमण से 70 प्रतिशत लोगों की हुई मौत-

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण अब देश के बड़े-बड़े शहरों से गांवों तक पहुंच गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण के 90,802 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 1016 लोगों की मौत हुई है। 

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश में कोरोना संक्रमण से करीब 71642 लोगों की मौत हुई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से हुई 70% मौतें 5 राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुईं हैं।

69 हजार से अधिक मरीज पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए-

देश में कोरोना संक्रमण को करीब 69,564 लोगों ने पिछले 24 घंटे में हरा दिया है। इस तरह कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 32.5 लाख के करीब देश भर में हो गया है। इसके साथ ही भारत में कोरोना बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का रिकवरी रेट 77.31 प्रतिशत हो गया है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले की संख्या बढ़कर 42,04,614 हो गई है। इसमें से 8,82,542 कोरोना संक्रमण के मामले एक्टिव हैं। इसके अलावा, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 32,50,429 है।  

दिल्ली में दोबारा हाहाकार मचाने लगा कोरोना, एक दिन में सर्वाधिक 3,256 केस-

दिल्ली में रविवार को पिछले 72 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 3,256 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 1,91,499 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 29 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,567 पहुंच गई। 

जून के बाद एक दिन में सबसे अधिक मामले

गत 26 जून के बाद से पहली बार दिल्ली में संक्रमण के मामलों की संख्या एक दिन में 3,000 के पार चली गयी है। सितंबर में लगातार पांचवें दिन एक दिन में कोविड-19 के मामले 2,000 से अधिक सामने आये हैं। राजधानी में 26 जून को कोरोना वायरस के 3,460 मामले दर्ज किये गये थे। उन्होंने बताया कि इस समय 20,909 मरीजों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव