लाइव न्यूज़ :

J&K: डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- 200-300 आतंकवादी सक्रिय, घुसपैठ कराने की कोशिश में पाकिस्तान

By भाषा | Updated: October 7, 2019 01:41 IST

सिंह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सीमावर्ती पुंछ जिले के अपने दौरे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ (जम्मू कश्मीर में) सक्रिय आतंकवादियों की संख्या 200 से 300 तक है। यह आंकड़ा सामान्यत: स्थिर नहीं रहता है और ऊपर-नीचे होता रहता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सर्दियां शुरू होने से पहले अधिक से अधिक संख्या में आतंकवादियों को राज्य में दाखिल कराने के लिए सीमा पार से गोलीबारी तेज कर दी है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में 200 से 300 आतंकवादी सक्रिय हैं तथा पाकिस्तान ने सर्दियां शुरू होने से पहले अधिक से अधिक संख्या में आतंकवादियों को राज्य में दाखिल कराने के लिए सीमा पार से गोलीबारी तेज कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सीमा पार से बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुसने में कामयाब रहे हैं जबकि घुसपैठ निरोधक व्यवस्था ने कई घुसपैठियों का सफाया कर उनकी कई कोशिशें विफल कर दी हैं।

सिंह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सीमावर्ती पुंछ जिले के अपने दौरे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ (जम्मू कश्मीर में) सक्रिय आतंकवादियों की संख्या 200 से 300 तक है। यह आंकड़ा सामान्यत: स्थिर नहीं रहता है और ऊपर-नीचे होता रहता है।’’

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पाकिस्तान ने अधिक से अधिक आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए संघर्षविराम उल्लंघन तेज कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू- कश्मीर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में संघर्ष विराम उल्लंघन हो रहा है। (अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप) कनाचक, आर एस पुरा और हीरानगर में और पुंछ, राजौरी, उरी, नांबला, करनाह और केरन में नियंत्रण रेखा पर ऐसा हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इन संघर्षविराम उल्लंघनों का लक्ष्य (सर्दियां शुरू होने से पहले) अधिक से अधिक आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में दाखिल कराना है। हमारा घुसपैठ निरोधक प्रबंध बहुत मजबूत है और हाल के समय में घुसपैठ के कई प्रयास विफल किये गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी भी खबरें हैं कि बड़ी संख्या में आतंकवादी राज्य में घुस आये हैं। सिंह ने कहा, ‘‘ इस तरफ आने के बाद कुछ मुठभेड़ हुई और कुछ आतंकवादियों का सफाया भी हुआ। गुलमर्ग सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार किये गये और गांदेरबल में चार दिन के अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।’’

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर कुछ आतंकवादी देखे गये हैं और हमने उनके खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के बाद राज्य की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि जम्मू, लेह और कारगिल में स्थिति शांतिपूर्ण है तथा कश्मीर में चीजें सुधर रही हैं।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरआतंकवादीटेरर फंडिंगपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह