लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर

By भाषा | Updated: November 26, 2019 10:19 IST

पुलवामा में अभियान अब भी जारी है क्योंकि क्षेत्र में और भी आतंकवादी मौजूद होने की आशंका हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिलों की अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागेपाक गोलीबारी का भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में देर शाम शादीमार्ग की एक मोटर वाहन जांच चौकी पर आतंकवादियों ने गोली चलाई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई में दो आतंकवादी मारा गया। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन ग्रुप के थे।

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ जिलों की अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे

जम्मू और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी अग्रिम चौकियों और गांवो पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले दागे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार तड़के चार बजे जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और यह गोलीबारी रूक-रूक कर रात 10 बजे तक जारी रही।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई और मोर्टार से गोले दागे गए। इसके अलावा पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे कासना और केरनी सेक्टरों के नागरिक क्षेत्रों और अग्रिम चौकियों पर भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की और गोले दागे। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव