मुंबई में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले
By भाषा | Published: August 17, 2021 08:17 PM2021-08-17T20:17:31+5:302021-08-17T20:17:31+5:30
मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले सामने आये तथा महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि नौ मार्च से अब तक सामने आई मृतकों की संख्या में यह सबसे कम है। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,39,724 हो गए तथा मृतकों की संख्या 15,994 पर पहुंच गई। बीएमसी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 28,508 नमूनों की जांच की गई। अब तक मुंबई में 87,07,254 नमूनों की कोरोना वायरस जांच हो चुकी है। शहर में अब तक 7,18,658 लोग ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 2640 मरीज उपचाराधीन हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।