अटारी-वाघा सीमा के जरिए 190 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटे

By भाषा | Published: September 5, 2021 10:00 PM2021-09-05T22:00:57+5:302021-09-05T22:00:57+5:30

190 Pakistani nationals returned home through Attari-Wagah border | अटारी-वाघा सीमा के जरिए 190 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटे

अटारी-वाघा सीमा के जरिए 190 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटे

कोरोना वायरस के मामलों के कारण बॉर्डर क्रॉसिंग बंद होने से भारत में फंसे 190 पाकिस्तानी नागरिक रविवार को अटारी-वाघा सीमा के जरिए स्वदेश लौट गए। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक भारत के विभिन्न राज्यों में मंदिरों और गुरुद्वारे के दर्शन के लिए आए थे। जाने से पहले पाकिस्तानी नागरिकों की चिकित्सा जांच की गई और उन्हें चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किया गया। कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने कहा कि वे एक साल से अधिक समय के बाद स्वदेश लौट पा रहे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहने वाले कांजी राम ने भारतीय अधिकारियों की हरसंभव मदद के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने यात्रा दस्तावेजों को पूरा करने में मदद के अलावा उन्हें मुफ्त भोजन, दवाएं, चिकित्सा उपचार और आश्रय उपलब्ध कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 190 Pakistani nationals returned home through Attari-Wagah border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Kanji Ram