हिमाचल में कोविड-19 के 186 नये मामले, तीन मरीजों की मौत
By भाषा | Published: August 27, 2021 11:23 PM2021-08-27T23:23:07+5:302021-08-27T23:23:07+5:30
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 186 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,12,913 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3,569 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कांगड़ा जिले में ही कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 293 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,07,356 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,965 हो गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।