बंगाल की खाड़ी में नाव डूबने से 18 मछुआरे हुए लापता, अभी तक नहीं मिली कोई खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By आजाद खान | Published: August 20, 2022 09:05 AM2022-08-20T09:05:30+5:302022-08-20T09:39:52+5:30

बताया जा रहा है कि इन मछुआरों की नाव काकद्वीप के पास किसी चीज से टकरा जाती है जिस कारण उनकी नाव डूब जाती है और उस पर सवार सभी मछुआरे लापता हो जाते है।

18 fishermen missing due boat sinking Bay of Bengal no news yet rescue operation underway Kakdweep of South 24 Parganas | बंगाल की खाड़ी में नाव डूबने से 18 मछुआरे हुए लापता, अभी तक नहीं मिली कोई खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsबंगाल की खाड़ी में एक नाव के डूबने से 18 मछुआरे लापता हो गए है। ऐसे में कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन द्वारा उनकी तलाशी की जा रही है। हालांकि कल से हो रही तलाशी में अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में एक मछली पकड़ने की नाव के डूबने से 18 मछुआरे लापता हो गए है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार की है जब दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप इलाके में यह मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे। 

इन लापता मछुआरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इनकी तलाश के लिए प्रशासन की टीमें और तटरक्षक बलों को लगाया गया है। इसमें स्थानीय मछुआरे भी बचाव टीम का साथ दे रहे है। 

किसी चीज से टकरा जाने से नाव डूब गई है

जानकारी के अनुसार, यह सभी मछुआरे सुंदरवन इलाके के रहने वाले है और शुक्रवार को यह मछली पकड़ने के लिए सत्यनारायण नाम के फिशिंग ट्रॉलर से बंगाल की खाड़ी में गए थे। इस दौरान खाड़ी में काकद्वीप के पास उनकी नाव किसी चीज से टकरा जाती है जिसकारण नाव डूब जाती है। 

इस नाव के डूबने के बाद मछली मारने गए मछुआरों का कोई पता नहीं चल पाया है। हालांकि इनकी तलाश अभी भी जारी है और इसके लिए कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन को तैनात किया गया है। 

लापता मछुआरों की कोई खबर नहीं

बंगाल की खाड़ी में 18 मछुआरों के लापता होने की खबर मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया था। ऐसे में कोस्ट गार्ड और स्थानीय प्रशासन लापता मछुआरों की तलाश में लगे है। कई घंटों के तलाश के बाद भी इन मछुआरों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 

Web Title: 18 fishermen missing due boat sinking Bay of Bengal no news yet rescue operation underway Kakdweep of South 24 Parganas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे