लाइव न्यूज़ :

आवास मिलने तक 350 सांसदों के ठहरने का अस्थाई प्रबंध, पांच सितारा होटलों में नहीं रूकेंगे

By भाषा | Updated: May 31, 2019 23:26 IST

सूत्र ने कहा कि पूर्ण कालिक आवास मिलने तक इस बार नवनिर्वाचित सांसद पांच सितारा होटलों में नहीं रूकेंगे। साल 2014 में सरकार को शहर के आलीशान होटलों में अस्थाई तौर पर सांसदों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Open in App

सरकार ने 350 सांसदों को पूर्ण कालिक सरकारी आवास मिलने तक उनके ठहरने के लिए अस्थाई प्रबंध किए हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नियमों के अनुसार लोकसभा भंग होने के एक महीने के भीतर पूर्व सांसदों को अपने आवंटित आवासों को खाली करना होता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गत 25 मई को 16वीं लोकसभा को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया था।

भाजपा नीत राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने गुरुवार को शपथ ली। एक सूत्र ने बताया, ‘‘सरकार ने करीब 350 सांसदों के ठहरने के लिए अस्थाई प्रबंध किए हैं, जब तक उन्हें पूर्ण कालिक आवास उपलब्ध नहीं करा दिये जाते।’’

सूत्र ने कहा कि पूर्ण कालिक आवास मिलने तक इस बार नवनिर्वाचित सांसद पांच सितारा होटलों में नहीं रूकेंगे। साल 2014 में सरकार को शहर के आलीशान होटलों में अस्थाई तौर पर सांसदों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

अगर कोई सांसद अपने आवंटित आवास को तय समय सीमा के भीतर खाली नहीं करता तो उसके खिलाफ सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत लोगों की बेदखली) अधिनियम 1971 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

नयी लोकसभा में 300 सांसद ऐसे हैं जो पहले बार संसद के निचले सदन के लिए चुने गए हैं। इनमें क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गौतम गंभीर, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी, सूफी गायक हंस राज हंस और बांग्ला सिनेमा की अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां रूही व अन्य शामिल हैं। पिछली लोकसभा में 314 सांसद पहली बार निर्वाचित हुये थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमोदी सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया