लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 172 नये मामले, 14 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:24 IST

Open in App

जयपुर,15 जून राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 172 नये मामले सामने आये वहीं इस घातक संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से मंगलवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 172 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में जयपुर में 45, बीकानेर में 19, अलवर में 16, बाड़मेर में 14, सीकर में 12 और उदयपुर में 11 नये मामले शामिल हैं।

वहीं राज्य के 13 जिलों बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बांरा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, जालौर, झालावाड़, पाली, प्रतापगढ़ में मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, इस दौरान इस घातक संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8856 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकडों के अनुसार इस दौरान राज्य में 1006 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और 5619 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा