लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हमारे पास 170 विधायक हैं और संख्या बढ़ रही है, बहुमत को लेकर बोले सीएम एकनाथ शिंदे

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2022 20:21 IST

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पास 106 विधायक हैं और शिंदे का दावा है कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। इसमें शिवसेना के 39 और बाकी निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे का दावा है कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन हैसरकार में शामिल भाजपा के पास हैं 106 विधायक4 जुलाई को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी शिंदे सरकार

मुंबई: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 4 जुलाई को फ्लोर टेस्ट का सामना करना है। इस फ्लोर टेस्ट में शिंदे सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। बहुमत को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे पास 170 विधायक हैं और विधायकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा हमारे पास विधानसभा में सहज बहुमत है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पास 106 विधायक हैं और शिंदे का दावा है कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। इसमें शिवसेना के 39 और बाकी निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

सीएम शिंदे के अभी उनके गुट के बागी विधायक गोवा में ही ठहरे हुए हैं। वे सभी शनिवार को मुंबई पहुंचेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिंदे को सदन में 4 जुलाई को बहुमत साबित करने को कहा है। वहीं शुक्रवार को बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। 3 जुलाई से विधानसभा का विशेष सत्र प्रारंभ हो रहा है।  

बता दें कि एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2.5 साल तक चली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के पीछे शिंदे खेमे का हाथ है। शिंदे ने शिवसेना के 39 विधायकों के साथ राकांपा और कांग्रेस के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया।

बागी विधायक चाहते थे कि शिवसेना प्रमुख ठाकरे उन पार्टियों से गठबंधन तोड़ दें जिनका उन्होंने कभी विरोध किया था। उन्होंने कहा कि शिवसेना का स्वभाविक गठबंधन भाजपा के साथ है और उसे वापस जाना चाहिए। ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के तुरंत बाद बागी विधायक महाराष्ट्र छोड़कर भाजपा शासित गुजरात, फिर इसके बाद गुवाहाटी (असम) चले गए। 

राज्यपाल द्वारा ठाकरे को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहने के बाद बागी विधायक मुंबई लौटने को तैयार हो गए, लेकिन वे सबसे पहले गोवा पहुंचे, जहां वे अब भी ठहरे हुए हैं। आज मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि विधायक शनिवार को मुंबई लौटेंगे 

इससे पहले आज शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। शिवसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर भाजपा 2019 में उनसे किए गए वादे पर सहमत होती, तो कोई एमवीए नहीं होता।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव