लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 16 नए मामले, किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 अगस्त गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई और किसी भी संक्रमित की वायरस के कारण मौत नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में कुल मामलों की संख्या 8,25,101 हो गई है जबकि मृतक संख्या 10,077 पर स्थिर है।

विभाग ने विज्ञप्ति में बताया कि आज 28 मरीजों ने संक्रमण को शिकस्त दी है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 8,14,830 पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.76 प्रतिशत है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 194 है जिनमें से तीन मरीजों की हालत नाज़ुक है।

विभाग ने बताया कि अहमदाबाद में सबसे ज्यादा सात संक्रमित मिले हैं। इसके बाद सूरत और वडोदरा में तीन-तीन और गिर सोमनाथ, जामनगर और नवसारी में एक-एक मामला मिला है। विभाग ने बताया कि राज्य में बुधवार को 3,32,168 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। राज्य में टीके की 3,79,56,872 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली, दमन एवं दीव में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया।

अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 10,626 है जिसमें से 10,618 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि चार मरीजों का इलाज चल रहा है और चार की वायरस के कारण मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत