हरियाणा में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Published: September 3, 2021 01:10 AM2021-09-03T01:10:29+5:302021-09-03T01:10:29+5:30

16 IPS officers transferred in Haryana | हरियाणा में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से 16 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पी के अग्रवाल को हरियाणा पुलिस आवास निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वक्तव्य के मुताबिक डीजीपी, अपराध (मुख्यालय), पंचकूला मोहम्मद अकील को महानिदेशक, जेल, हरियाणा नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव एस एस कपूर को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 16 IPS officers transferred in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indian Police Service